सोमवार भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। कहते हैं की भगवान शिव अर्थात भोलेनाथ को सारे दुखों को दूर करने वाला माना जाता है। जो भी व्यक्ति सोमवार के दिन भगवान् शिव की पूजा और उपवास करता है उसे सारे पापों एवं कष्टों से मुक्ति मिल जाती है एवं वह सारे सुखों को भोगता है। भगवान भोलेनाथ स्वाभाव में सबसे शांत एवं भोले होते हैं इसलिए इस व्रत को करना सबसे सरल होता है। सोमवार के दिन भगवान् शिव की विशेष पूजा करने से सारे मनवांछित फल मिलते हैं।
सोमवार के दिन भगवान् शिव की पूजा व्रत एवं आराधना करने से ये पांच वरदान मिलते हैं-
- पूजा करने वाले की आयु में वृद्धि होती है।
- सभी शारीरिक एवं मानसिक कष्ट दूर होते हैं एवं व्यक्ति स्वस्थ रहता है।
- यश एवं बल में वृद्धि होती है।
- व्यक्ति और अधिक विद्वान होता है।
- लोगों के विवाह में रूकावट दूर होती है एवं मनचाहा जीवन साथी प्राप्त होता है।
No comments:
Post a Comment