हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान् शिव की उपासना का दिन होता है। कहते हैं महाशिवरात्रि में अगर भोलेनाथ की पूजा, आराधना और उपवास किया जाए तो भोलेनाथ भक्तों की सारी कामनाएं पूरी करते हैं। माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की प्रार्थना करने से कृपा और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हर वर्ष फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। यह मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। इस दिन को मनाने का एक कारण और है की महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव ने कालकूट नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था। जो समुद्र मंथन के समय बाहर आया था। योगिक परंपरा में शिव को ईश्वर के रूप में नहीं पूजा जाता है, बल्कि उन्हें प्रथम गुरु, आदिगुरु माना जाता है, जो योग के पिता थे। कई युगों युगान्तरों तक ध्यान करने के बाद एक दिन वह पूरी तरह स्थिर हो गए। वह दिन महाशिवरात्रि है।
Thursday, 8 February 2018
क्यों मनाते हैं हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि ?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a comment