जी हाँ ये बात पूरी तरह सच है। उत्तर प्रदेश के बरसाना नामक गांव में होली खेलने के पहले लाठी डंडों से पिटाई होती है। इसे लट्ठमार होली कहते हैं। लट्ठमार होली ब्रज क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध त्योहार है।बरसाना राधा का जन्मस्थान है। बरसाने की लट्ठमार होली फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। इस दिन नंदगाँव के लोग होली खेलने के लिए राधा रानी के गाँव बरसाने जाते हैं और बरसाने के लोग नंदगाँव आते हैं। महिलाएँ पुरुषों को लट्ठ मारती हैं, लेकिन पुरुषों को किसी भी तरह का प्रतिशोध लेने की इजाजत नहीं होती है।लेकिन खास बात यह है कि यह सब मारना पीटना हंसी खुशी के वातावरण में होता है। उन्हें सिर्फ रंग-गुलाल फेंक कर इन सुन्दर महिलाओं को चकमा देना होता है। अगर पुरुष पकड़े जाते हैं तो उनकी जमकर पिटाई होती है और स्त्रियों के वस्त्र पहनाकर, श्रृंगार करके उन्हें नचाया जाता है।
Wednesday, 14 February 2018
जानिये क्यों होती है यहाँ होली खेलने के पहले लाठी डंडों से पिटाई।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment