आम को फलों का राजा कहा जाता है क्यूँकि आम सभी फलों में सबसे स्वादिष्ट और लाभकारी होता है। छोटा हो या बड़ा सबके दिल में आम की एक खास जगह है। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसे आम का स्वाद बिलकुल भी अच्छा न लगता हो।गर्मी आते ही सबके घरों में आम की बहार दिखाई देने लगती है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। शायद इसीलिए आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम में मैग्निसियम, पोटैसियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आज हम आपको आम खाने के कुछ फायदे बताने जा रहे हैं।
- आम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी कैंसर करते हैं।
- आम में विटामिन A पाया जाता है जो आँखों की रक्षा करता है व रोशनी बढ़ाता है।
- आम खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जो रोगों से लड़ने में मदद करता है।
- जिन लोगों को रतौंधी की शिकायत है उनके लिए आम वरदान साबित होता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को आम खाने से आयरन की कमी दूर होती है।
- आम में फाइबर्स प्रचुरता होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
- आम वजन बढ़ाने में उपयोगी होता है।
- कच्चे आम का सेवन करने से लू नहीं लगती है।
- आम में विटामिन e भी पाया जिससे आपकी प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है।
- जिन्हे एनीमिया रोग की शिकायत हो उन्हें आम पर्याप्त मात्रा में खाना चाहिए।
- आम खाने से बुढ़ापा दूर होता है।
No comments:
Post a comment