भारत में हिंदू परिवारों में तुलसी की पूजा की जाती है। इसे एक पवित्र पौधा माना गया है। इसके अलावा तुलसी एक जानी-मानी औषधि भी है। इस पौधे की पत्तियां और बीज दोनों में ही औषधीय गुण होते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ फायदे।
- तुलसी की जड़ का काढ़ा ज्वर (बुखार) नाशक होता है।
- सिरदर्द होने पर तुलसी का रस और कपूर मिलाकर लगाने से शीघ्र ही सिरदर्द से आराम मिलता है।
- पुरुषों में यौन-दुर्बलता और नपुंसकता होने पर तुलसी के बीज का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
- महिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता की शिकायत में तुलसी के बीज का प्रयोग करना लाभदायक होता है।
- रोजाना तुलसी का सेवन करने वाले व्यक्ति में सांस की दु्र्गंध कभी नहीं होती।
- चेहरे से कील-मुहांसे खत्म करने के लिए भी तुलसी के पत्तों का प्रयोग होता है।
- आंखों की जलन,दर्द और रात्रि अंधता को दूर करने में भी तुलसी का प्रयोग अत्यंत लाभकारी है।
- तुलसी के पत्ते पानी में मिलाने से पानी की अशुद्धि दूर होती है।
- तुलसी तनाव, चिंता और डिप्रेशन को दूर करने में भी मददगार होती है।
- किडनी के रोगों में भी तुलसी लाभकारी है।
Very important tips. Apart from tips it is also worth to try out herbal supplement for male sexual weakness.
ReplyDelete