मच्छर दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक है, यह दिखने में छोटा लेकिन बड़े रोगों का कारण होता है। आइये जानते हैं मच्छरों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
1. एक मच्छर अपने वजन से तीन गुना खून पी सकता है।
2. एक मादा मच्छर एक बार में 350 से ज्यादा अंडे देती है।
3. नर मच्छर खून नहीं पीता, वह पेड़-पौधों के रस से अपना पेट भरता है।
4. मादा मच्छर अपने अंडे पानी में देती है।
5. अंडे से निकलने के बाद मच्छर १० दिनों तक पानी में ही रहता है।
6. मच्छर हमें अँधेरे में भी काट सकते हैं, मच्छर इंसानों का पता उनकी सांसों से लगा लेते हैं।
7. नर मच्छरों का जीवन केवल 5-6 दिनों का होता है जबकि मादा मच्छर 6 से 8 दिनों तक ज़िंदा रहती है।
8. नर मच्छर, मादा मच्छर को उनके पंखों की आवाज़ से पहचानते हैं।
9. सबसे ज्यादा मच्छर गंदगी वाली जगह पर पाए जाते हैं।
10. जब मादा मच्छर एक बार खून चूसती है तो वह 2 दिन तक आराम करती है।
No comments:
Post a Comment